यह एक दानेदार कीटनाशक है जिसमे फिप्रोनिल 0.3 प्रतिशत है। इसकी सिफारिश धान में लगने वाले कीड़ों और गन्ना मे लगनेवाले अग्रिम तना छेदक तथा जड़ छेदक और गेँहु में लगने वाले दीमक के नियंत्रण के लिये की गयी है।
प्रयोग की विधि और उपयोग के लिये साम्रगी :- सिफारिश की गयी दानेदार की मात्रा को हाथों से चलाने वाले दानेदार एप्लिकेटर या याँत्रिक डिस्पेन्सर से बिखेरना चाहीए। धान की फसलों में इसका प्रयोग करते समय 2 से 3 सेन्टीमीटर पानी खड़ा रहने दिजिये। पानी को 2 से 3 दिन तक रहने दीजिये।