टैगमार 20- 20 वैलिडैमाइसिन

टैगमार 20- 20 वैलिडैमाइसिन

Rs. 660.00
Brand:
Product Code: ACP00035
Availability: 50
Viewed 3057 times

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

टैगमार एन्टीबायोटिक फफूंदीनाशक है जो शीथ ब्लाइट बीमारी का प्रभावी नियंत्रण करता है। यह कवक तंतु (hyphae) पर प्रहार करता है तथा सम्पर्क क्रिया द्वारा फफूंदी को नष्ट कर बीमारी को रोकता है। शीथमार मृदा जनित बहुत सी बीमारीयों के नियन्त्रण से प्रभावी है यह धान, आलू सब्जीयों तथा अन्य फसलों में राइजोक्टोनिया सोलेनाई तथा बहुत सी फसलों में डैम्पिंग ऑफ बीमारी को नियंत्रित करने हेतु प्रयोग होता है।टैगमार  के छिड़काव के बाद वर्षा हो जाने की परिस्थिति में भी दवा का असर लम्बे समय तक रहता है। टैगमार फसल एवं पर्यावरण के लिये पूर्णतः सुरक्षित एवं समन्वित कीट प्रबन्धन के अनुकूल एक फफूंदनाशक है।

टैगमार  को आमतौर पर प्रयोग होने वाले सभी कीटनाशकों एवं फफूंदीनाशकों के साथ मिलाकर प्रयोग किया जा सकता है। पहला छिड़काव रोग के लक्षण दिखते ही करें। दूसरा छिड़काव आवश्यकतानुसार करें।

टैगमार  फसलों और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) के लिए उपयुक्त है।

टैगमार  सभी आम तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले कीटनाशकों और कवकनाशी के साथ मेल करने योग्य है।

बारिश के बाद भी शीथमार लंबे समय तक प्रभावी रहता है।